AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीओ के मौजूदगी में जलजमाव समस्या का हुआ निराकरण

गावां : प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा मानपुर चौक के समीप जलजमाव की समस्या का समाधान सोमवार को सीओ के मौजूदगी में हुआ। उक्त स्थल पर काफी लंबे समय से जलजमाव की समस्या का मसला था। जिसे सोमवार को प्रशासन और विभाग के सार्थक पहल पर हल कर दिया गया। बता दें कि पिहरा निवासी हीरा साव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखण्ड अंतर्गत पिहरा मानपुर चौक के समीप जलजमाव की समस्या का समाधान सोमवार को सीओ के मौजूदगी में हुआ। उक्त स्थल पर काफी लंबे समय से जलजमाव की समस्या का मसला था। जिसे सोमवार को प्रशासन और विभाग के सार्थक पहल पर हल कर दिया गया।
बता दें कि पिहरा निवासी हीरा साव ने सड़क पर बने पुलिया एवं नाले को तोड़ कर पानी निकलनें के रास्ते को बंद कर दिया था। जिसके बाद जैसे ही बारिश हुई कि सड़क तालाब में तब्दील हो गया।

इस जलजमाव के समस्या से प्रतिदिन पूरे प्रखण्ड के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उक्त स्थल के आसपास के सभी घरों में पानी प्रवेश कर रहा था जिससे लोगो को काफी क्षति हो रहा था। इस समस्या की सूचना प्रखण्ड से लेकर जिला तक के पदाधिकारियों को भी था फिर भी वर्षो से यह इसी तरह चलता जा रहा था। यहां के ग्रामीणों ने कई बार बैरिकेटिंग कर सड़क को जाम भी कर दिए थे और कई पदाधिकारियों का आगमन भी हुआ परंतु सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिल पाया। काफी लंबे प्रयास के बाद अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ के आदेशानुसार जमीन की मापी की गई जिसमें स्पष्ट हो गया कि नाली निर्माण के लिए मुखन मियां के द्वारा जो जमीन छोड़ा गया था, उसे हीरा साव ने जबरदस्ती अपने कब्जे में कर रखा था।
मापी के बाद भी लगभग एक सप्ताह तक सड़क पर जमे पानी को नही निकाला जा सका।
लेकिन इसी बीच सोमवार को अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी गावां दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे और जेसीबी के द्वारा दीवार को तोड़वा कर पानी निकलने के रास्ते को साफ किया और इस प्रकार जल जमाव की समस्या का समाधान किया गया।
इस दौरान मौके पर उपस्थित सड़क निर्माण कंपनी के एक कर्मी कुंदन सिंह ने कहा कि दो दिनों के अंदर यहां भोंभ पाइप डाल कर कलवर्ट का निर्माण कर दिया जाएगा। इस समस्या के समाधान के बाद यहां गुजरने वालो में हर्ष का माहौल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories