TOP BANNER
Sponsored

विश्वासडीह में राइस मिल से फेंका धान का कुंडा खाने से दर्जनों पशुओं की हुई मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने राइस मिल के सामने मरे पशुओं को लेकर किया प्रदर्शन गिरिडीह : मुफस्सिल क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके के विश्वासडीह में संचालित मुद्रां राइस मिल से निकलने वाले धान के कुंडे को खाकर विश्वासडीह में दर्जनों पशु मौत के गाल में समा गए हैं।जिससे पशु पालकों को भारी क्षति उठानी पड़ी है,लगातार पशुओं

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 28, 2021 May 28 40 Views
Share

आक्रोशित ग्रामीणों ने राइस मिल के सामने मरे पशुओं को लेकर किया प्रदर्शन

गिरिडीह : मुफस्सिल क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके के विश्वासडीह में संचालित मुद्रां राइस मिल से निकलने वाले धान के कुंडे को खाकर विश्वासडीह में दर्जनों पशु मौत के गाल में समा गए हैं।जिससे पशु पालकों को भारी क्षति उठानी पड़ी है,लगातार पशुओं के मौत से परेशान विश्वासडीह के किसानों ने शुक्रवार को कुंडा खाकर मरे दो पशुओं को लेकर राइस मिल पहुंच गए और राइस मिल के संचालक से मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनानी चाही, लेकिन गेट पर खड़ा चौकीदार उन्हें अपनी पीड़ा सुनाने का कोई मौका राइस मिल मालिक को नहीं दिया गया। जिससे आक्रोशित दर्जनों लोगों ने मरे पशु के साथ राइस मिल गेट के सामने ही आक्रोश प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राइस मिल से निकलने वाला कुंडा को फैक्ट्री के पीछे खेत में फेंक दिया जा रहा है इन खेतों में उनके पशु चलने आते हैं और इसी दौरान पशु कुंडा खाकर बीमार हो गए जाते हैं।उन्होंने बताया कि गांव में अब दर्जन दिन भर से ज्यादा पशुओं की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन पशु अभी बीमार हैं जिनके इलाज में पशुपालकों को भारी-भरकम पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।उन्होंने जिला प्रशासन और राईस मील मालिक से जितने भी पशुओं की मौत हुई है उसका हर्जाना देने की मांग की है।

इधर ग्रामीणों के द्वारा राइस मिल के गेट जाम करने की सूचना पर एसडीपीओ अनिल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और उनकी समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories