AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गांवा प्रखंड में बना धनैता मुख्य पथ चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट, पहली बारिश में ही कई जगह ध्वस्त हुआ सड़क

गावां : गावां प्रखंड में संवेदकों की मनमानी और विभागीय उदासीनता के कारण नवनिर्माण धनैता मुख्य पथ भ्रष्टाचारियों का भेंट चढ़ गया है। उक्त पथ पहली बारिश में ही कई जगह टूट कर धंस गया है। इससे सड़क गुणवत्ता की पोल खुल रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गावां से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड में संवेदकों की मनमानी और विभागीय उदासीनता के कारण नवनिर्माण धनैता मुख्य पथ भ्रष्टाचारियों का भेंट चढ़ गया है। उक्त पथ पहली बारिश में ही कई जगह टूट कर धंस गया है। इससे सड़क गुणवत्ता की पोल खुल रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गावां से धनैता के बीच चार किलोमीटर सड़क का निर्माण गत दो माह पूर्व बगोदर के एक ठेकेदार द्वारा कराया गया। हालांकि सड़क का निर्माण विभागीय अनुसार उसे 2020 में ही पूरा करना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण पूरा नहीं हो सका। इससे वह सड़क 2021 के मार्च माह में बनकर तैयार हुआ। सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्तापूर्ण का जरा भी ख्याल नहीं रखा गया। निर्माण में बगैर पानी दिए रोलर चला दिया गया और मोरम, पत्थर का चूर के मिश्रण आदि का भी प्रयोग नहीं किया गया। सड़क निर्माण के दौरान कुछ माह पहले गुणवत्ता के सवाल पर ग्रामीणों ने भी विरोध जताया था और काम में सुधार लाने का निर्देश दिया था। जिसपर संवेदक ने ग्रामीणों को आश्वस्त भी किया था। लेकिन बाद में संवेदक जैसे-तैसे काम करवाकर निकल गया। इससे बारिश के पहले पानी में ही कई जगह सड़क टूट कर धंस गया। इसके अलावा कई जगह सड़क पर दरारें भी पड़ गई है। सड़क टूट कर धंस जाने के करण बड़े वाहनों की आवाजाही में भी समस्या उत्पन्न होने लगी है। लेकिन इसपर संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। धनैता के ग्रामीणों ने शीघ्र ही बारिश के पहले पानी से टूटे हुए सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

सड़क की होगी जांच : एई
धनैता नवनिर्माण पथ में बारिश के पानी से सड़क टूटने व धंसने की जानकारी मुझे नहीं है। अब जानकारी मिली है तो जांच करवाते हैं। जांच के बाद संबंधित संवेदक पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टूटे हुए स्थान पर सड़क को भी ठीक करा दिया जायेगा।
दीपकांत दास, सहायक अभियंता गिरिडीह।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories