TOP BANNER
Sponsored

भाजपा नेता पर हमले करने वाले दस लोगों पर गावां थाना में हुआ प्राथमिकी दर्ज

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के भाजपा नेता पिहरा निवासी सौदागर साव पर हमले करने वाले दस लोगों पर रविवार को गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि विगत शुक्रवार की रात 9 बजे भाजपा नेता सौदागर साव पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया था। भाजपा नेता अपने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 23, 2021 May 23 34 Views
Share

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के भाजपा नेता पिहरा निवासी सौदागर साव पर हमले करने वाले दस लोगों पर रविवार को गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि विगत शुक्रवार की रात 9 बजे भाजपा नेता सौदागर साव पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया था। भाजपा नेता अपने पुत्र के शादी के लिए बराती लेकर जा रहे थे।इसी बीच खेरडा मोड़ के समीप दूसरी दिशा से कुछ बराती मुख्य पथ पर बारात लेकर पैदल डीजे बजा कर डांस करते हुए आ रहे थे। वाहन को आगे ले जाने हेतु साइड मांगने के लिए आग्रह किया तो तू तू मैं मैं होने लगा तभी किसी ने भाजपा नेता के मथा पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाजपा नेता सौदागर साव ने लिखित आवेदन देकर गावां थाना में बीरेंद्र यादव,सुरेन्द्र यादव, राम किसुन यादव,विकी यादव, इंद्रेव यादव,राम अवतार यादव,उदय यादव,दिनेश यादव, केसो यादव,सुनील यादव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 51/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories