AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खेत जोतने को ले मारपीट, दो जख्मी

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के चक में रविवार को खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में युवक समेत दो लोग घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। मामले को ले प्रथम पक्ष के माहो यादव का कहना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के चक में रविवार को खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में युवक समेत दो लोग घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। मामले को ले प्रथम पक्ष के माहो यादव का कहना है कि वे अपने खाली जमीन पर रविवार को खेत जोतने के लिए गए थे। इसी बीच खेत जोतने के दौरान पड़ोस के ही संतोष व मनीष यादव समेत कई अन्य लोग लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से अचानक मारपीट करने लगे, जब मुझे बचाने मेरा बेटा आया तो उसे भी उनलोगों ने कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के संतोष यादव का कहना है कि मेरे निजी जमीन पर आकर वे सभी लोग जबरन खेत जोतने लगा। इसपर हम जब उन्हें मना करने गए तो उल्टा मेरे साथ ही मारपीट करने लगा। घटना के बाद दोनों के लोगों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories