AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। मेष राशि :- आज के दिन विविध क्षेत्रों से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेना लाभदायक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि :- आज के दिन विविध क्षेत्रों से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेना लाभदायक रहेगा और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के साथ ही परिवर्तन की भी संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कोई कीमती वस्तु खरीदने का विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आय में कमी और खर्चों में वृद्धि की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि, अधिक परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। साथी-कर्मचारी आपको सहयोग देंगे। शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिजन-मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना रहेगी। अधिक मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा उच्च अधिकारियों से विवाद हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन शारीरिक शिथिलता से मानसिक चिंता बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। व्यापार में अवरोध आने की आशंका है। खानपान का ध्यान रखना होगा और यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। नये कार्य के आरंभ से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी-व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शत्रुओं से संभलकर रहें और यात्रा पर जाने से बचें। परिजन-मित्रों के साथ मांगलिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परिजन-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। कारोबार से संबंधित अच्छे समाचार मिल सकते हैं। काम में एकाग्रता बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय और घर में शांति व आनंद का वातावरण रहेगा। परिजन के साथ धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आपके कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी, लेकिन आय से अधिक खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। नये कार्यों की शुरुआत न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानापान का ध्यान रखें, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा पर जाने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धनलाभ के योग रहेंगे और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचार परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। परिजन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर सयंम रखकर खुद को दुखी होने से बचा सकते हैं। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। परिजन-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे। बिना सोचे नए कार्यों की शुरुआत न करें और निवेश करने से बचें। बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सामना करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। क्रोध से बचें, वरना परिवार में कलह की आशंका रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन दुविधाओं में उलझा रह सकता है। नए कार्यों की शुरुआत ठीक नहीं रहेगा, अन्यता नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवहार में संयम रखना होगा, क्योंकि पुराने मित्रों से मनमुटाव की आशंका है। यात्रा पर जाने से बचना होगा। परिजन के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सफल होंगे। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजन के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें।

मीन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ के योग हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी और सभी कार्य सफल होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की भी मिल सकती है। स्वभाव में उग्रता के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखें। परिजन के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के विषयों में सावधानी से कदम उठाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories