TOP BANNER
Sponsored

आज भगवान शिव इन राशियों की परेशानियां करेंगे दूर, दिन बीतेगा हंसी-ख़ुशी

आज सोमवार का दिन है। ज्योतिष में सोम यानि चंद्र… चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। शरीर में यह नाक, कान व गले तो वहीं कुंडली में मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं देवाधिदेव महादेव हैं। 1. मेष राशि- भविष्य

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 12, 2021 Apr 12 30 Views
Share

आज सोमवार का दिन है। ज्योतिष में सोम यानि चंद्र… चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। शरीर में यह नाक, कान व गले तो वहीं कुंडली में मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं देवाधिदेव महादेव हैं।

1. मेष राशि-
भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। नकारात्मक सोच आपको पीछे धकेल रही है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

2. वृषभ राशि-
कार्य स्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव के बीच आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।

MIDDLE
Sponsored

3. मिथुन राशि-
स्वास्थ में सुधार के बीच भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि-
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

5. सिंह राशि-
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुक्सान संभव है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं

MIDDLE
Sponsored

6. कन्या राशि-
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।

7. तुला राशि-
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

8. वृश्चिक राशि-
व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। किसी से जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही क्रोध में न भरें।

9. धनु राशि-
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

10. मकर राशि-
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे। आपमें से कुछ को आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा।

11. कुम्भ राशि-
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग है।

12. मीन राशि-
राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories