TOP BANNER
Sponsored

अंग्रेजी शराब के खेप के साथ 2 गिरफ्तार

गिरिडीह : अवैध निर्मित अंग्रेजी शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी प्रखंड के ग्राम कानाडीह के सुरेश सोरेन और अरविन्द सोरेन के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 11, 2021 Apr 11 43 Views
Share

गिरिडीह : अवैध निर्मित अंग्रेजी शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी प्रखंड के ग्राम कानाडीह के सुरेश सोरेन और अरविन्द सोरेन के घर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

रविवार को पुराना पुलिस लाईन में पुलिस अधिक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर सुरेश सोरेन और अरविंद सोरेन के घर छापेमारी कर 70 पेटी अवैध निर्मित अंग्रेजी शराब,120 लीटर कच्चा स्पिट,रेपर,ढक्कन के अलावे शराब बनाने का अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने कहा कि गृह स्वामी सुरेश सोरेन और अरविंद सोरेन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अरविंद सोरेन सुरेश सोरेन ने अवैध निर्मित अंग्रेजी शराब बनाने बाले मुख्य सरगना जमुआ थाना क्षेत्र के जोडासांख के रहने वाले शराब माफिया राजेश वर्मा का नाम बताया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अरविंद सोरेन और सुरेश सुरेश के फर्द बयान पर राजेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्द उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories