TOP BANNER
Sponsored

अवैध शराब चुलाई का मामला मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन शराब भट्टियों को किया ध्वस्त

गावां : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के जंगलों में अवैध जावा महुआ शराब की चुलाई का मामला मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड के लोढ़ियाटांड, गाढ़ीसांख, डुमरझार, हरदिया, दुधपनियां जंगल के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित अवैध शराब भट्टी को पुलिस ने ध्वस्त

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 9, 2021 Apr 9 56 Views
Share

गावां : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के जंगलों में अवैध जावा महुआ शराब की चुलाई का मामला मीडिया में सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड के लोढ़ियाटांड, गाढ़ीसांख, डुमरझार, हरदिया, दुधपनियां जंगल के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित अवैध शराब भट्टी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया और लगभग 1000 किलो तैयार जावा महुआ शराब को नष्ट कर दिया गया। यह कारवाई पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लियांगी के निर्देश पर हुई है।

 

पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लियांगी ने कहा कि गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में गावां पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया है और अवैध आधा दर्जन शराब भट्टियों में तोड़फोड़ कर ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब माफियों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध पुलिस का लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories