AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिरनी : थाना क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के परसबनी गांव में गुरुवार को एक मां अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. हो-हल्ला पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और निकालने का प्रयास किया. मगर तबतक दोनों बच्चे समेत मां की मौत हो चुकी थी.   मृतकों में शिवशंकर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिरनी : थाना क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत के परसबनी गांव में गुरुवार को एक मां अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. हो-हल्ला पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और निकालने का प्रयास किया. मगर तबतक दोनों बच्चे समेत मां की मौत हो चुकी थी.

 

मृतकों में शिवशंकर दास की 22 वर्षीय पत्नी हेमंती देवी, उसका 4 साल का बेटा आयुष कुमार और दो साल की बेटी संजना कुमारी थी. मिली जानकारी के अनुसार मृतका हेमंती देवी का पति शिवशंकर दास मुंबई में और ससुर भी कहीं बाहर मजदूरी करते हैं. हेमंती यहां सास और ननद के साथ रहती थी.

 

घटना की सूचना पर बिरनी थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह सदलबल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की शुरू कर दी. महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसकी स्पष्ट जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories