TOP BANNER
Sponsored

देश में कोरोना वायरस ने तोड़ें अबतक के सभी रिकॉर्ड

Corona in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महामारी शुरू होने के बाद से आज पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. ये संख्या एक लाख तीन हजार 558 है. पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 5, 2021 Apr 5 103 Views
Share

Corona in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महामारी शुरू होने के बाद से आज पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. ये संख्या एक लाख तीन हजार 558 है. पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे. तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी. तब 1132 लोगों की मौत हुई थी. जबकि पिछले 24 घंटों में 478 मौत दर्ज की गई हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढकर एक करोड़ 25 लाख 89 हजार 67 हो गई है. जबकि अबतक एक लाख 65 हजार 101 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में दिन पर दिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, जिनकी संख्या अब 7 लाख 41 हजार 830 हो गई है. कल कोरोना से 52 हजार 847 लोग ठीक भी हुए हैं. जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 हो गई है.

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की अबतक सात करोड़ 91 लाख 5 हजार 163 डोज दी जा चुकी हैं. कुल वैक्सीन में 60.19 फीसदी वैक्सीन आठ राज्यों में लगे हैं. अकेले महाराष्ट्र में ही 9.68 फीसदी वैक्सीन लगी हैं. देश में कुल वैक्सीन में से 43 फीसदी वैक्सीन पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में लगी हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories