TOP BANNER
Sponsored

आज भोले बाबा इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, तरक्की की खुलेंगी राहें

5 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है।आज शाम 4 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। आज दोपहर में चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा जहां शनि पहले से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 5, 2021 Apr 5 69 Views
Share

5 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है।आज शाम 4 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा। सोमवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। आज दोपहर में चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा जहां शनि पहले से ही स्थित है। इस तरह मकर राशि में चंद्र—शनि विष योग बनेगा जिसका व्यापक दुष्प्रभाव पड़ेगा। आज शिवजी की पूजा से अवश्य लाभ होगा।

मेष राशि— जमीन—जायदाद से संबंधित कामों के लिए परिस्थितियां आपके अनुकूल है। संतान को नई उपलब्धियां हासिल होंगी। घर में कोई अहम काम संपन्न हो सकता है।
वित्त – अपनी वित्तीय योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कोई यात्रा कर सकते हैं। धनलाभ के लिए आज चंद्रमा या शिवजी के साथलक्ष्मीपूजन करें।
कैरियर – बिजनेस में काम में स्थिरता प्राप्त होगी और अधिक मुनाफा होगा. पुश्तैनी व्यापारियों को नए अनुबंध व आर्डर मिलेंगे. प्राइवेट सेवारत व्यक्तियों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य– आज आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग नीला

वृष राशि– आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ आपका भावनात्मक लगाव रहेगा. संतान को लाभ होगा. शिक्षा, करियर में सफलता अवश्य मिलेगी।
वित्त – पैसों से संबंधित व्यवहार सावधानी से करें। बैंक आदि से जुड़े कागजात को संभाल कर रखना चाहिए।
कैरियर – बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, यह निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में भी कुछ संभावनाएं सामने आएंगी। समय व्यर्थ किए बिना तुरंत इन्हें हासिल करने से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य– आज शुगर की जांच करवाएं अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
आज का भाग्यांक 7 शुभ रंग लाल

MIDDLE
Sponsored

मिथुन राशि— आज आपको सुखद समाचार मिलेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। हालांकि किसी से छोटी सी बात को लेकर वाद विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
वित्त – आर्थिक तौर पर आपके लिए मिश्रित फलदायक दिन है. बेहतर होगा कि अनावश्यक खर्च न करें।
कैरियर – मार्केटिंग संबंधी कार्य में लाभ होगा। बिजनेस में नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. ऑफिस में कोई परिवर्तन संभव है।
स्वास्थ्य– आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग गोल्डन

कर्क राशि— आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है. आज आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। पारिवारिक वातावरण आज अनुकूल होगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से कोई लाभ हो सकता है।
वित्त – आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करना होगी। भगवान शिव का अभिषेक करें, लाभ होगा।
कैरियर – पुश्तैनी बिजनेस में स्थितियां अनुकूल हैं। नकारात्मक बातों से बचें। किसी भी कार्य में पैसा निवेश करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा अवश्य करें। प्राइवेेट नौकरी में आज वेतन बढ़ाने के प्रयत्न सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य– आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 7 शुभ रंग हरा

सिंह राशि— आज मित्रों व रिश्तेदारों से चर्चा सफल रहेगी। संबंध मजबूत होंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अपनी योजनाओं पर ध्यान दें
वित्त – आज आपकी आर्थिक स्थिति मन मुताबिक बनी रहेगी. जमीन—जायदाद संबंधी आय से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
कैरियर – अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करने का प्रयास करें. ऑफिस में चोरी होने जैसी घटना हो सकती है, सावधान रहें।
स्वास्थ्य– आज अच्छा मौसम आपको पूर्ण स्वस्थ रखेगा।
आज का भाग्यांक 4 शुभ रंग हल्का नीला

MIDDLE
Sponsored

कन्या राशि— आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता तथा साख में भी वृद्धि होगी।
वित्त – आज आप वित्तीन अनुशासन लागू कर सकते हैं। साथ ही पुश्तैनी संपत्ति से आपको अधिक आय होगी।
कैरियर – लकड़ी फर्नीचर आदि का काम लाभ देगा। आज कोई नया व्यापार या नया काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। आज विरोध करने से बचेंगे तो ही सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य– आज सर्दीखांसी जैसी परेशानी रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग क्रीम

तुला राशि— दिन सामान्य फलदायक है. आज ईमानदारी और निष्ठा का फल जरूर मिलेगा. बच्चों के कार्यों में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा. आज दूसरों को कमजोर न समझें.
वित्त – आज आप व्यर्थ की खरीदारी में पड़कर अपना पैसा बर्बाद ना करें. आर्थिक स्थिति सामान्य होने की वजह से खर्चों में कंट्रोल करना उचित रहेगा.
कैरियर – व्यवसाय में कुछ समस्याएं उभरेगी लेकिन लाभ भी होगा. छोटी मोटी दिक्कतों की वजह से वाणी और व्यवहार में तल्खी रह सकती है. युवाओं को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होने का उचित समय है.
स्वास्थ्य– आज आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा.
आज का भाग्यांक 8 शुभ रंग हल्का नीला

वृश्चिक राशि— नए उपक्रम करने के लिए बहुत ही अनुकूल दिन है. राजनीतिक तथा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें.
वित्त – आज आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए सही चीजों पर ही पैसे खर्च करें.
कैरियर – शेयर की कीमतों में गिरावट की वजह से आपको घाटा लग सकता है. व्यवसायिक स्थितियां सामान्य ही रहेंगी लेकिन इनकम के सोर्स बने रहेंगे. ऑफिस में राजनीति से दूर ही रहें अपने काम से ही मतलब रखें.
स्वास्थ्य– आज बदन दर्द की समस्या बढ़ेगी.
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग केसरिया

धनु राशि— आज गलतियों को न दोहराएं. लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयत्न और अधिक बढ़ाने होंगे। खुद के प्रति अधिक जागरूक होंगे। आज स्वयं को नियंत्रित रखें। तिल से बनी मिठाई का दान करें.
वित्त – आय बढाने का मौका मिलेगा. आय के स्रोत बेहतर होंगे पर आज खर्चों की स्थिति भी बनी रहेगी।
कैरियर– इंपोर्ट—एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की आशंका है।
प्रेम – प्रेम संबंधों को ठीक करने के लिए प्रयत्न करना होगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
स्वास्थ्य– आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परन्तु कोई नई बीमारी से कष्ट हो सकता है।
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग नीला

मकर राशि— आज मानसिक तनाव हो सकता है. संतान के कैरियर संबंधी किसी चिंता का समाधान होगा। आपकी ख्वाहिश पूरी होने के योग हैं और साथ ही यश भी मिलेगा।
वित्त – पैसों के मामले में कोई डर आपको सता सकता है। आज ठीक से खर्च करने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे संबंधी कार्य से आपको आमदनी हो सकती है।
कैरियर – व्यापार में धोखाधड़ी होने की आशंका है। किसी को भी पैसा उधार ना दे। शेयर में निवेश कर सकते हैं। ऑफिस में आज काम में एकाग्रता और रुचि बढ़ेगी।
स्वास्थ्य– आज थकान महसूस होगी. बदलते मौसम में अपना बचाव अवश्य करें।
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग सिल्वर

कुम्भ राशि— अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर विश्वास बनाए रखें. जल्दबाजी के स्वभाव को जितना जल्द त्याग देंगे उतना बेहतर होगा. गुड़ से बनी चीजों का दान करें.
वित्त – आपके द्वारा तय की गई आर्थिक योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी जिसकी वजह से पैसा हाथ में ही बना रहेगा.
कैरियर – बिजनेस में आज कोई कार्य सिद्धि हो सकती है. कंप्यूटर, मार्केटिंग आदि से जुड़े व्यवसाय में शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आज बिजनेस या नौकरी से संबंधित काम के लिए विदेश यात्रा करने की योजना बन सकती है.
स्वास्थ्य– आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
आज का भाग्यांक 8 शुभ रंग काला

मीन राशि— किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है. किसी के विवाह की रूपरेखा बनेगी. समाज संबंधी कार्यों पर अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखेंगे. पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें.
वित्त – पैसों से संबंधित नुकसान उठाना पड़ सकता है. घर के रखरखाव तथा सुधार संबंधी कार्यों के लिए वित्तीय योजना बनाना होगा.
कैरियर – भागीदारी में व्यापार करनेवालों को आज लाभ होगा पर अभी नई योजनाएं बनाने के लिए समय उचित नहीं है. प्राइवेट नौकरी में कोई आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं.
स्वास्थ्य– इस समय मौसम का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग सुनहरा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories