AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेटे ने की थी दिल्ली में चोरी, अब चोरी के जेवरात के साथ मां हुई गिरफ्तार

आरोपी बेटा और उसके पिता को पहले जेवरात के साथ गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस   जमुआ : दिल्ली के बसंत बिहार से जेवरात चोरी के मामले में दिल्ली की पुलिस ने जमुआ पुलिस की मदद से जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलों से आरोपी चोर की मां को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरोपी बेटा और उसके पिता को पहले जेवरात के साथ गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

 

जमुआ : दिल्ली के बसंत बिहार से जेवरात चोरी के मामले में दिल्ली की पुलिस ने जमुआ पुलिस की मदद से जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलों से आरोपी चोर की मां को चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। इस बाबत शुक्रवार को जमुआ थाना में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

 

मौके पर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के बसंत बिहार में राहुल गुप्ता के यहां पोबी इलाके के बरवाडीह का अनिल राम नौकर था। बीतें महीने वह अपने मालिक राहुल गुप्ता के यहां से  जेवरात टपा कर गायब हो गया था। इस संबंध में राहुल गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर इसकी जानकारी दी। वहीं पुलिस ने 23 फरवरी को मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी।

इसी बीच पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी अनिल राम को निमियाघाट थाना इलाके से उसके मौसी घर गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके निशानदेही पर 10 मार्च को पोबी के बरवाडीह स्थित उसके घर से कुछ जेवरात के साथ उसके पिता किशोर राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब जमुआ के चुंगलों से उसकी मां प्रमिला को पकड़ा गया है। बताया कि उसके पास से 25 लाख के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि अभी चोरी के अन्य जेवरातों की तलाश जारी है। इस मामले में कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories