TOP BANNER
Sponsored

अब महुआपतारी में सुलग उठी भूमिगत आग, उठ रहा है धुएं का गुबार

गिरिडीह : बनियाडीह स्थित सीसीएल परियोजना के बंद पड़े माइंस में लगी भूमिगत आग फिर विकराल रूप ले रही है। भदुआ पहाड़ी में 2 दिनों पहले सुलगे आग को जहां दमकल की टीम ने मशक्कत कर बुझाया था। वहीं अब फिर थोड़ी ही दूर स्थित पुराना मैग्जिनिया रोड महुआपतारी में आग की जोरदार लपटें उठ

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 2, 2021 Apr 2 54 Views
Share

गिरिडीह : बनियाडीह स्थित सीसीएल परियोजना के बंद पड़े माइंस में लगी भूमिगत आग फिर विकराल रूप ले रही है। भदुआ पहाड़ी में 2 दिनों पहले सुलगे आग को जहां दमकल की टीम ने मशक्कत कर बुझाया था। वहीं अब फिर थोड़ी ही दूर स्थित पुराना मैग्जिनिया रोड महुआपतारी में आग की जोरदार लपटें उठ रही है। वहीं धुएं का गुबार भी उठ रहा है। जिससे आसपास के लोग दहशत में हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध माइंस में वर्षों पहले आग लगा था। जो अब विकराल रूप धारण करता जा रहा है। आग जिसे स्थान पर सुलग रही है वहां दमकल के पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं है। स्थानीय लोग सीसीएल व जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देंने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आग रिहायशी इलाके तक पहुंच रही है। बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में जल्द ही इस ओर ध्यान देने की दरकार है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories