TOP BANNER
Sponsored

विवाद के बाद हत्या कर रेल पटरी पर फेंका था शव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले में लगातार हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. वहीं पुलिस के द्वारा मामलों के उद्भेदन में तत्परता दिखाई जा रही है. बीते दिनों होली के दिन बेंगाबाद थाना क्षेत्र के न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिले शव का शिनाख्त करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 1, 2021 Apr 1 36 Views
Share

गिरिडीह : जिले में लगातार हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. वहीं पुलिस के द्वारा मामलों के उद्भेदन में तत्परता दिखाई जा रही है. बीते दिनों होली के दिन बेंगाबाद थाना क्षेत्र के न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर मिले शव का शिनाख्त करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 

गुरुवार को पुलिस लाइन में एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बालीडीह के बुधन मूर्म का था. उन्होंने बताया कि बुधन मूर्म के दो साथियों ने ही उसकी हत्या पत्थर से कुच कर दी थी.

उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश राणा और शनिचर राय दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सुइयाटांड़ का रहने वाला हैं. घटना के वक्त सभी साथ में थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद विनोद राणा ने बुधन मूर्म के सर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी. बताया कि शव मिलने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का उद्भेदन किया गया है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories