AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गिरिडीह : नक्सली संगठन PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने वाले एक शख्स को पुलिस ने ट्रेप कर पकड़ लिया है. गिरफ्तार आरोपी बरनार्ड हांसदा है. उसकी गिरफ़्तारी 30 मार्च को आदिम जनजाति स्कूल गाण्डेय के पास से की गई है. इस संबंध में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर बताया कि


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नक्सली संगठन PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने वाले एक शख्स को पुलिस ने ट्रेप कर पकड़ लिया है. गिरफ्तार आरोपी बरनार्ड हांसदा है. उसकी गिरफ़्तारी 30 मार्च को आदिम जनजाति स्कूल गाण्डेय के पास से की गई है.

इस संबंध में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बरनार्ड हांसदा के द्वारा वादी अविनाश अल्फ्रेंड मरांडी से पीएलएफआई के नाम पर 2 लाख रंगदारी की मांग की गई थी. वहीं इसके पूर्व में भी अविनाश अल्फ्रेंड मरांडी से रंगदारी के रूप में 30 हजार की वसूली की गई थी.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अविनाश अल्फ्रेड मरांडी के लिखित शिकायत पर गाण्डेय थाना कांड संख्या 15/21 दर्ज कर अभियुक्त के गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी. इसी क्रम में 10 मार्च को फिर अविनाश अल्फ्रेड मरांडी के घर मे लाल रंग के हस्तलिखित धमकी वाला पर्चा फेंक कर 2 लाख की रंगदारी पीएलएफआई के नाम पर मांग की गई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इसी क्रम में पुलिस ने 30 मार्च को जाल बिछाकर अभियुक्त के बताये स्थान पर प्लास्टीक के थैले में रद्दी कागज बांध कर आदिम जनजाति स्कूल गाण्डेय के पास रखा. तभी आरोपी को प्लास्टिक की थैली उठाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से दो मोबाईल फोन, लाल स्याही वाला मार्कर पेन भी बरामद किया गया है. पुलिस अधिक्षक ने बताया की अभियुक्त थाना गाण्डेय ग्राम केन्दुआटांढ का रहने वाला है. वर्तमान में वह अभियुक्त ग्राम बड़कीटांड महेशमुण्डा में रह रहा था.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories