AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : तिसरी स्थित एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 की मौत

तिसरी : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित खिरकिया मोड़ स्थित एक घर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं घर में मौजूद दो महिला व दो बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधन राय के घर की है। बताया जाता है


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित खिरकिया मोड़ स्थित एक घर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। वहीं घर में मौजूद दो महिला व दो बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना बुधन राय के घर की है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात करीब 9.30 बुधन राय के घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना के वक्त गृह स्वामी बुधन राय बाथरूम के लिए निकला था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। घटना में घर पर मौजूद बुधन राय की 55 वर्षीय पत्नी भूखली देवी, बहू सुनीता देवी, 5 वर्षीय पौता अंकित राय और दो माह के एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी, बीडीओ सुनील प्रकाश समेत भारी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। फिलहाल तीन जेसीबी के जरिये मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मृतका सुनीता देवी और दो माह के बच्चे का क्षत विक्षप्त शव बरामद किया जा चुका है। वहीं अन्य दो शवों को निकालने का काम किया जा रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। काफी दूर तक धमाके की गूंज सुने जाने की बात सामने आ रही है। आसपास के घर धमाके से थर्रा गए और लोग सहम गए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories