TOP BANNER
Sponsored

अवैध पत्थर खदान मामले में कई नामजद, मामला दर्ज

सरिया : थाना क्षेत्र के बालेडीह में बुधवार सुबह अवैध पत्थर खदान में की गई छापेमारी मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई। इस मामले में सरिया थाना में कई नामजद समेत वाहन मालिक व चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कांड संख्या 74/21 तथा कांड संख्या 75/ 21 दो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 24, 2021 Mar 24 54 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के बालेडीह में बुधवार सुबह अवैध पत्थर खदान में की गई छापेमारी मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई। इस मामले में सरिया थाना में कई नामजद समेत वाहन मालिक व चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कांड संख्या 74/21 तथा कांड संख्या 75/ 21 दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।

इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने बताया कि बीते सोमवार की रात सरिया थाना क्षेत्र के बालेडीह गांव में पत्थर के अवैध उत्खनन मामले को लेकर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई थी। जिसमें डीएमओ सतीश नायक, अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम शामिल थे। उन्होंने कहा कि उक्त छापेमारी में 5 हाईवा, एक पोकलेन, एक ट्रेक्टर व दो पहिया शामिल है। वहीं कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories