TOP BANNER
Sponsored

बाल्मीकि समाज ने अपनी जमीन को नौकराना खतियान से बेचने का लगाया आरोप

उपायुक्त को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार गिरिडीह : पंचबा थाना क्षेत्र के लखारी मौजा में भू-माफियाओं द्वारा बाल्मीकि समाज के पासवान जाति की जमीन नौकराना खतियान से बेच दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में शनिवार को सरयु दुसाद और रधुनाथ दुसाद के बंशज गरीब बाल्मीकि समाज की महिला

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 20, 2021 Mar 20 57 Views
Share

उपायुक्त को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

गिरिडीह : पंचबा थाना क्षेत्र के लखारी मौजा में भू-माफियाओं द्वारा बाल्मीकि समाज के पासवान जाति की जमीन नौकराना खतियान से बेच दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में शनिवार को सरयु दुसाद और रधुनाथ दुसाद के बंशज गरीब बाल्मीकि समाज की महिला सावित्री देवी,कृष्णा पासवान,रविन्द्र पासवान आदि लोगों ने गिरिडीह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अपनी जमीन पर दखल दिलवाने की मांग की है. भुक्तभोगी बाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि जब उनको पता चला की उनकी रेलवे में गई जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है, तो उन्होंने निर्माण कार्य बंद करवाना चाहा, लेकिन उनको मारपीट की धमकी देकर भागा दिया.

बताया कि मौजा लखारी खाता नम्बर 55 प्लाट नम्बर 537 रकवा 38 डिसमील जमीन सरयु दुसाध और रधुनाथ दुसाद के नाम से निबंधीत केवाला से वर्ष 1986 में खरीदारी की थी. कोडरमा गिरिडीह रेल खंड के मौजा लखारी से गुजरते वक्त रेलवे का अवार्ड भी रविन्द्र पासवान के नाम भू-अर्जन विभाग ने बनाया था.उक्त जमीन से रेलवे लाईन गुजरने के कारण गरीब दलित परिवार जमीन रेलवे में जाने के कारण परती छोड़ रखा था, लेकिन भू-माफियाओं ने इसका फायदा उठाते हुए अंचल कर्मचारियों से मिलीभगत कर सरयु दुसाद और रधुनाथ दुसाद के नाम से कायम जंमावदी फड़वा दिया और नौकराना खतियान की जमाबंदी चढ़ा कर फर्जी रैयत खड़ा कर बेच दिया है. भुक्तभोगी परिवार प्रशासन से इस मामले में न्याय की मांग कर रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories