TOP BANNER
Sponsored

भाजयुमो ने मनाया विश्वासघात दिवस, प्रखंड कार्यालय परिसर में दिया धरना

गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड सरकार के विरोध में विश्वासघात दिवस मना रही है. इसी कड़ी में शनिवार को गिरिडीह सदर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने एक दिवसीय धरना दिया. धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने किया. मौके पर नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 20, 2021 Mar 20 51 Views
Share

गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड सरकार के विरोध में विश्वासघात दिवस मना रही है. इसी कड़ी में शनिवार को गिरिडीह सदर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने एक दिवसीय धरना दिया. धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने किया.

मौके पर नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. इस बाबत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 5000 भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन ये भत्ता तकनीकि विद्या प्राप्त जैसे आईटीआई, इंजीनियरिंग किये हैं उनलोगों को प्राप्त होगा. जबकि स्नातक पास किए हुए लोगों को बेरोजगार ना समझते हुए उसे इसमें शामिल नहीं किया गया है. इन्हीं सब मुद्दों के लेकर आज सदर प्रखंड में विश्वासघात दिवस मनाते हुए एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, अनुप सिन्हा, सीताराम वर्मा, हरमिंदर सिंह बग्गा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आकाश सिंह, विवेक गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी, शुभम पांडेय, सौरभ सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, संजीत कुमार सोनू, श्यामाकांत तिवारी, दिनेश तिवारी, रुपेश स्वर्णकार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories