TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह बार एसोसिएशन के चुनाव की हुई घोषणा, 9 अप्रैल को होगा चुनाव

गिरिडीह : जिला बार एसोसिएशन का शंखनाद हो चुका है .आगामी 9 अप्रैल को चुनाव की तिथि घोषित की गई है. शुक्रवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई. चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता शंभू नाथ सहाय ने बताया कि 23 मार्च को वकालत खाना में विशेष बैठक कर नामांकन की तिथि, नामांकन पत्रों की जांच

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 19, 2021 Mar 19 43 Views
Share

गिरिडीह : जिला बार एसोसिएशन का शंखनाद हो चुका है .आगामी 9 अप्रैल को चुनाव की तिथि घोषित की गई है. शुक्रवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई. चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता शंभू नाथ सहाय ने बताया कि 23 मार्च को वकालत खाना में विशेष बैठक कर नामांकन की तिथि, नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापस लेने की तिथि घोषित की जाएगी. बताया कि चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है और 23 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने की तिथि निर्धारित की गयी है.

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए उनके अलावा बीरेंद्र कुमार राय व अर्जुन महतो को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं अधिवक्ता श्यामदेव राय, कुंदन सिंह, कपिलदेव चौधरी, टी शैलेंद्र, श्रवण कुमार मंडल, नियाज अहमद को सहायक निवार्ची पदाधिकारी बनाया गया है.

इधर चुनावी बिगुल बजते ही में चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं की सरगर्मी बढ गयी है. बता दें कि चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, प्रशासन सचिव, प्रशासन लाईब्रेरी, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, 9 कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए चुनाव होना है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories