AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मरणासन्न अवस्था में है 28 नंबर भंडारीडीह का तालाब, लोग कर रहे हैं इसे बचाने की मांग

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के 28 नंबर भंडारीडीह स्थित तालाब आज मरणासन्न की अवस्था में पहुंच गया है. नगर निगम अंतर्गत रहने के बावजूद इस तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. बता दें कि कभी इस तालाब में भीषण गर्मी में भी पानी लबालब भरा रहता था. यहां


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के 28 नंबर भंडारीडीह स्थित तालाब आज मरणासन्न की अवस्था में पहुंच गया है. नगर निगम अंतर्गत रहने के बावजूद इस तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. बता दें कि कभी इस तालाब में भीषण गर्मी में भी पानी लबालब भरा रहता था. यहां के रहने वाले सैकड़ों लोग इस तालाब के पानी का उपयोग स्नान आदि कार्य के लिए करते थे.

मवेशी भी गर्मी के मौसम में इस तालाब में आकर अपनी प्यास बुझा लिया करते थे. वहीं चैत्र नवरात्र के बाद यहां प्रतिमा का भी विसर्जन किया जाता है, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि एक बूंद भी पानी इस तालाब में नहीं है. गर्मी की शुरुआती सीजन में ही यह तालाब बिल्कुल सूख चुका है और इसका प्रमुख कारण शासन प्रशासन की बेरुखी है.

बताया जाता है कि इस तालाब को बचाए रखने को लेकर पिछले तीन चार दशक से कोई भी काम नहीं किया गया है. लगातार तालाब में उग रहे जलकुंभीयों ने इस तालाब को अपने चपेट में ऐसा ले लिया कि यह तालाब मृत अवस्था में पहुंच गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्थानीय ग्रामीण अब इस तालाब को फिर से पुर्णजीवित देखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने जिला प्रशासन और गिरिडीह नगर निगम से इस तालाब को साफ सफाई करवाने की मांग की है. गौरतलब है कि जल स्रोतों को बचाने के लिए के लिए सरकारी आदेश जारी है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र के 28 नंबर स्थित यह तालाब 5 एकड़ रकबा में फैला है जो आज मृत अवस्था में है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories