TOP BANNER
Sponsored

हनी होली ट्रिनिटी स्कूल को CBSE द्वारा मिली +2 की मान्यता, विद्यालय परिवार में ख़ुशी

गिरिडीह : शहर के गिरिडीह पचम्बा रोड के मोहनपुर स्थित हनी होली ट्रिनिटी स्कूल को सीबीएसई द्वारा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (+2) की मान्यता मिल गई है. बताया गया कि प्लस 2 की मान्यता को लेकर विद्यालय प्रबंधन काफी लम्बे समय से प्रयासरत था. अब इन क्षेत्र के विद्यार्थियों को +2 के लिए कहीं अन्यत्र जाने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 3, 2021 Mar 3 51 Views
Share

गिरिडीह : शहर के गिरिडीह पचम्बा रोड के मोहनपुर स्थित हनी होली ट्रिनिटी स्कूल को सीबीएसई द्वारा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (+2) की मान्यता मिल गई है. बताया गया कि प्लस 2 की मान्यता को लेकर विद्यालय प्रबंधन काफी लम्बे समय से प्रयासरत था. अब इन क्षेत्र के विद्यार्थियों को +2 के लिए कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विद्यालय प्रबन्धन ने बताया कि न्यूनतम शुल्क पर विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. बताया गया कि विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में विद्यालय के निदेशक मुमताज अली एवं प्रधानाचार्या अनीता सिन्हा का अहम योगदान है.

 

इधर, सरकार के आदेश के बाद विद्यालय में कक्षा आठ, नौ और 11वीं में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई. लगभग एक साल के बाद विद्यालय में कक्षाएं शुरू होने से छात्रों में ख़ुशी का माहौल है. वहीं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विशेष एहतियात बरता जा रहा है. सभी बच्चे मास्क लगाकर विद्यालय आ रहे हैं. जहां थर्मल स्केनिंग कर बच्चों को विद्यालय में एंट्री दी जा रही है . वहीं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बच्चों को कक्षा में बिठाया जा रहा है. मौके पर छात्रों ने कहा कि लॉकडाउन से उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई थी. इसके बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई. मगर उसमें काफी समस्या होती थी. एक साल बाद विद्यालय आकर पढ़ाई करने में वे काफी ख़ुशी महसूस कर रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories