TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त ने वैक्सिनेशन सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिरिडीह : कोविड-19 वैक्सिनेशन के द्वितीय चरण के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने हुट्टी बाज़ार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल स्थित टीबी केंद्र, कोविड-19 कलेक्शन सेंटर एवं सामुदायिक भवन, हुट्टी बाज़ार का निरीक्षण किया और वैक्सिनेशन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 2, 2021 Mar 2 31 Views
Share

गिरिडीह : कोविड-19 वैक्सिनेशन के द्वितीय चरण के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने हुट्टी बाज़ार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल स्थित टीबी केंद्र, कोविड-19 कलेक्शन सेंटर एवं सामुदायिक भवन, हुट्टी बाज़ार का निरीक्षण किया और वैक्सिनेशन कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीनेशन का दूसरा चरण प्रारंभ हो चुका है। इस चरण में सुरक्षित तरीके से 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण स्थल पर सभी सुरक्षा मानकों एवं कोविड-19 का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को टीकाकरण से अच्छादित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभुकों को टीकाकरण किया जा रहा है। सभी लाभुकों को उनकी बारी आने के पश्चात ही टीका लगाया जा रहा है। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अधिकाधिक संख्या में लाभुकों को टीकाकरण से आच्छादित करना सुनिश्चित करें तथा शत-प्रतिशत लाभुकों का टीकाकरण करें।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु चिकित्सकों की पूरी निगरानी में वैक्सिन दिया जा रहा है, यह सुरक्षित है तथा जनहित में सभी का वैक्सिन लेना भी बेहद जरूरी है। इससे न केवल हम सुरक्षित रहेंगे बल्कि हमारे परिजन तथा पूरा समाज इस महामारी से सुरक्षित रहेगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories