AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इंकलाबी नौजवान सभा की हुई बैठक, पंचायत कमिटी का किया गया गठन

गावां : प्रखंड अंतर्गत सेरुआ बजरंग बलि मंदिर के समक्ष रविवार को इंकालबी नौजवान सभा का 11 सदस्यीय पंचायत कमिटी का गठन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपप्रमुख नवीन यादव उपस्थित थे। जिसमें अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सचिव जीतेन्द्र कुमार यादव, उपसचिव सद्दानंद यादव को नियुक्त किया गया। बैठक में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड अंतर्गत सेरुआ बजरंग बलि मंदिर के समक्ष रविवार को इंकालबी नौजवान सभा का 11 सदस्यीय पंचायत कमिटी का गठन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपप्रमुख नवीन यादव उपस्थित थे। जिसमें अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, सचिव जीतेन्द्र कुमार यादव, उपसचिव सद्दानंद यादव को नियुक्त किया गया।

बैठक में दर्जनों लोगों नें इंकलाबी नौजवान सभा का सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आगामी 4 मार्च को आयोजित प्रखंड स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया गया साथ ही 15 मार्च को शिक्षा और रोजगार के सवाल पर रांची विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया गया।

शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो : नवीन यादव

उपप्रमुख नवीन यादव ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आज एक साल होने के बाद झारखंड के आम आवाम को बदली हुई सरकार का कोई फायदा नहीं दिख रहा है। आज भी सरकारी संस्थानों में पहले की ही तरह भ्रष्टाचार है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा है। पिछली भाजपा सरकार द्वारा जंगल ज़मीन व खनिज संसाधनों को निजी कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करने के लिए बनाई गयी सभी नीतियां, एमओयू तथा लैंड बैंक कानून को रद्द कर गैर मजरुआ ज़मीन गरीब भूमिहीनों को बंदोबस्त कर रसीद कटाई योजना लागू करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पलायन, सूखा व भूख से मौत को रोकने की ठोस योजना लागू हो। भूमि सुधार और प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन हो तथा राज्य की चरमराई शैक्षिक व स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार हो। इन्हीं सवालों को लेकर आगामी 15 मार्च को रांची विधानसभा घेराव कार्यक्रम सफल करने की बात कही गयी।

मौके पर इंकालबी नौजवान सभा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, अकलेश यादव, गुड्डू कुमार, मनोज रविदास, सुरेश यादव, पवन यादव, विकास यादव, अभिषेक यादव, चंद्रशेखर सिंह, आनंदी यादव, संजीत यादव, बीरेंद्र यादव समेत दर्जनों नौजवान मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories