AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध खदान में दबकर युवक की मौत, पुलिस ने निकाला शव

गिरिडीह : अवैध कोयला खंता में दबकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ की है। मृतक युवक थाना क्षेत्र के ही सिमरियाधोरा का रहने वाला 35 वर्षीय बबलू उर्फ मोहम्मद इलताफ था। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विनय राम ने अवर निरीक्षक राकेश पांडेय को दलबल के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अवैध कोयला खंता में दबकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ की है। मृतक युवक थाना क्षेत्र के ही सिमरियाधोरा का रहने वाला 35 वर्षीय बबलू उर्फ मोहम्मद इलताफ था।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विनय राम ने अवर निरीक्षक राकेश पांडेय को दलबल के साथ मौके पर भेजा। जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर शव को खंते से बाहर निकाला गया।

परिजनों का कहना है कि मृतक युवक शराब का सेवन किया करता था। इसी दौरान खुले खंते में गिर जाने से उसकी मौत हो गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गौरतलब है कि जिस इलाके में घटना हुई है। वहां अवैध कोयला खनन का काम जोर शोर से होता है। पहले भी खंता में दबकर कई लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं।

इधर घटना के बाद इलाके में संचालित खंतों से कोयला तस्कर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर युवक खंता में काम करता होगा तो संचालक को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories