TOP BANNER
Sponsored

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक और फिर आलू के साथ गिरने लगी शराब, ग्रामीणों ने लूटा

गिरिडीह : जिले के हरलाडीह में गुरुवार को आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आलू लूटने लगे. मगर इसी बीच ग्रामीणों की नज़र आलू के साथ गिरे पेटियों पर पड़ी तो सभी आलू छोड़ उन पेटियों को ही लूटने लगे. दरअसल उस पेटी में शराब पड़ी थी.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 25, 2021 Feb 25 38 Views
Share

गिरिडीह : जिले के हरलाडीह में गुरुवार को आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आलू लूटने लगे. मगर इसी बीच ग्रामीणों की नज़र आलू के साथ गिरे पेटियों पर पड़ी तो सभी आलू छोड़ उन पेटियों को ही लूटने लगे. दरअसल उस पेटी में शराब पड़ी थी. जिसे आलू की आड़ में ले जाया जा रहा था. मगर इसी बीच दुर्घटना होजाने से इससे पर्दा उठ गया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन समेत शराब और आलू को अपने कब्जे में ले लिया. हालाँकि पुलिस के पहुँचने के पहले ग्रामीणों ने शराब व आलू को गायब कर दिया था. फिलहाल पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुट गई है.

गौरतलब है कि शराब को बिहार खपाने का खूब तेजी से चल रहा है. कभी प्याज के नीचे छिपाकर तो कभी किसी तरीके से. लगातार धंधेबाज गिरिडीह के रास्ते से तस्करी कर शराब बिहार पहुंचा रहे हैं. वहीं पुलिस भी समय समय पर कार्रवाई कर ऐसे मामलों का उद्द्भेदन करती आई है. मगर इसके बावजूद धंधेबाज शराब तस्करी में जुटे रहते हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories