TOP BANNER
Sponsored

समस्या : वार्ड नम्बर 5 मोहनपुर मस्जिद गली में जलापूर्ति के लिए पाइप है मगर पानी नहीं

लोगों में आक्रोश, कर रहे हैं स्म्सधन की मांग गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 5 स्थित मोहनपुर के मस्जिद गली में जल संकट इतनी गंभीर समस्या बनी हुई है कि वहां के स्थानीय लोग गिरिडीह नगर निगम की किसी भी योजना का नाम लेने के बाद भड़क उठते हैं. वार्ड के सभी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 24, 2021 Feb 24 34 Views
Share

लोगों में आक्रोश, कर रहे हैं स्म्सधन की मांग

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 5 स्थित मोहनपुर के मस्जिद गली में जल संकट इतनी गंभीर समस्या बनी हुई है कि वहां के स्थानीय लोग गिरिडीह नगर निगम की किसी भी योजना का नाम लेने के बाद भड़क उठते हैं. वार्ड के सभी इलाकों में पानी सप्लाई सुचारू रुप से जारी है, लेकिन मस्जिद गली के ग्रामीण वर्षों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं.

बता दें कि इलाके में पानी सप्लाई के लिए पाईप लाईन भी बिछाया गया है और हाल के दिनों में निगम के द्वारा दिए जा रहे वाटर कन्केशन भी हर घर तक किया गया, लेकिन पानी की एक बूंद भी आज तक इन घरों में नहीं पहुंची है. विडंबना यह है कि स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या को लेकर नगर निगम के आला अधिकारियों तक अपनी फरियाद पहुंचाई मगर साल बीत गये लेकिन इनके फरियाद पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. कारोना जैसी महामारी में भी इलाके के लोग भूख से ज्यादा प्यास की चिंता से परेशान रहे. वहीं अब गर्मी के दस्तक से इनकी चिंता और बढ़ गयी है.

ग्रामीणों ने बताया की ठंड के मौसम में में पानी की जरूरत को किसी तरीके से पुरा कर लिया जाता है, लेकिन गर्मी में पीने के लिए भी पानी इस इलाके के लोगों को मय्यसर नहीं है. मोहनपुर के मस्जिद इलाके के लोग गिरिडीह विधायक, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त से इस इलाके में पानी सप्लाई चालू करवाने की मांग कर रहे हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories