AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज सूर्य देव बढ़ाएंगे आपका मान-सम्मान, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए रविवार

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं कुंडली में इसे आत्मा व पिता का कारक माना जाता है। इसके अलावा सूर्य को हमारे मान सम्मान व अपमान का भी कारक माना गया है। सूर्य एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य… ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं कुंडली में इसे आत्मा व पिता का कारक माना जाता है। इसके अलावा सूर्य को हमारे मान सम्मान व अपमान का भी कारक माना गया है। सूर्य एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण जी हैं।

1. मेष राशि :
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे।महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें।

2. वृषभ राशि:
नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है। कुछ नवीन योजनाएं है। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

3. मिथुन राशि:
पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

4. कर्क राशि:
कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। सोच समझकर निर्णय लें।

5. सिंह राशि:
वाक् चातुर्य से आपके कार्य बन जाएंगे। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। आपमें से कुछ को आप के शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता की का पालन करें, सफल होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

6. कन्या राशि:
अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। साथ ही किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। लेकिन, ध्यान रखें जीवन बहुत छोटा है, अत: समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें।

7. तुला राशि:
वाहन सुख की संभावना के बीच पड़ोसियों से विवाद भी संभव। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। चौकन्नें रहें।

8. वृश्चिक राशि:
कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।

9. धनु राशि:
व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना। कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्य करें।

10. मकर राशि:
व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। समय पर संभल जाएं।

11. कुंभ राशि:
दिन शुभ है हर कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। अपनों से संबंध और मजबूत करें।

12. मीन राशि:
अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद की संभावना है। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पायगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। किसी अनजान पर भरोसा न करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories