TOP BANNER
Sponsored

माओवादियों के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी, सर्च अभियान में केन बम बरामद

किया गया सुरक्षित निष्क्रिय गिरिडीह : माओवादियों के नापाक मंसूबों पर शुक्रवार को फिर गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने पानी फेर दिया है। दरअसल सर्च अभियान के दौरान डुमरी के चित्ररामो और सियारी मोड़ के बीच एक पुलिया में छुपाकर रखे लगभग 25 किलो का केन बम बरामद किया। इसके बाद तत्काल सीआरपीएफ

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 19, 2021 Feb 19 41 Views
Share

किया गया सुरक्षित निष्क्रिय

गिरिडीह : माओवादियों के नापाक मंसूबों पर शुक्रवार को फिर गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने पानी फेर दिया है। दरअसल सर्च अभियान के दौरान डुमरी के चित्ररामो और सियारी मोड़ के बीच एक पुलिया में छुपाकर रखे लगभग 25 किलो का केन बम बरामद किया। इसके बाद तत्काल सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता ने एकांत सुरक्षित जगह में ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

 

बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि इस क्षेत्र में नक्सलियों चहल कदमी देखी गई है। जिसके बाद एडिशनल एसपी गुलशन तिर्की के नेतृत्व में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इस क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया और 25 किलो के आईईडी को बरामद किया। वहीं टीम ने सड़क और पुलिया को बिना क्षति पहुंचाए इसे निष्क्रिय कर दिया।

 

टीम में सीआरपीएफ 154 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सुधीर कुमार एवं सीआरपीएफ के अन्य जवान के साथ-साथ डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सदलबल शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories