TOP BANNER
Sponsored

समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, चौधरी कंपलेक्स में हुआ कार्यक्रम

गिरिडीह : जनसंघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गिरिडीह के द्वारा शहर के बोड़ो स्थित चौधरी कंपलेक्स में कार्यक्रम आयोजित कर इसे समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित  कर तथा पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. मौके पर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 11, 2021 Feb 11 23 Views
Share

गिरिडीह : जनसंघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गिरिडीह के द्वारा शहर के बोड़ो स्थित चौधरी कंपलेक्स में कार्यक्रम आयोजित कर इसे समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित  कर तथा पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें नमन करते हुए. उनके उच्च विचारों पर चर्चा की.

 

कहा कि पंडित जी का कहना था कि समाज के अंतिम छोर में जो व्यक्ति बैठा है. उसे समाज के मुख्यधारा से जोड़ना है. उनका पूरा जीवन मानवता के प्रति समर्पित था,  वे महान विचारक, दार्शनिक तथा जमीनी स्तर के नेता थे. एक आम आदमी की तरह दिखने वाले पंडित दीनदयाल जी के विचार बहुत उच्च थे. वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिस शिखर पर पहुंच पाई है. यह मुकाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे पुरोधाओं की वजह से ही संभव हो पाई है. अंत्योदय इनका प्रमुख सिद्धांत था. जो आज क्रियान्वन है. वर्तमान केंद्र सरकार भी इन्हीं की विचारधारा से चलकर जन जन तक मूलभूत सुविधा तथा समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति समर्पित है.

 

कार्यक्रम में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सत्येन्द्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व जिला मंत्री सुनीत सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद प्रसाद वर्मा, मदन मोहन सिंह ,रवि पांडेय, इबरार आदि उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories