TOP BANNER
Sponsored

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा रविवार को असर्फी हॉस्पिटल धनबाद के सहयोग से मौलाना आजाद चौक स्थित मैक्स फार्मा में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रसून आनंद (एमएस ऑर्थो) तथा स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता शची के द्वारा लोगों का इलाज

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 7, 2021 Feb 7 37 Views
Share

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के द्वारा रविवार को असर्फी हॉस्पिटल धनबाद के सहयोग से मौलाना आजाद चौक स्थित मैक्स फार्मा में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रसून आनंद (एमएस ऑर्थो) तथा स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता शची के द्वारा लोगों का इलाज किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब सचिव लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि क्लब ने महसूस किया कि लोग पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं करवा पाते हैं। इसलिए लोगों की कठिनाई को देखते हुए क्लब के द्वारा यह शिविर लगाया गया है। शिविर में लगभग 300 लोगों का इलाज किया गया। शिविर में मुख्य रूप से हड्डी और स्त्री रोग से संबंधित रोगों का इलाज किया गया तथा प्राकेम फार्मास्यूटिकल के सौजन्य से नि: शुल्क लोगों को दवाइयां भी दी गई।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन राजेश गुप्ता, सचिव लायन धर्म प्रकाश , क्लब निदेशक लायन संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डॉ सुमन कुमार, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर लायन सुनील कुमार, लायन कृष्णा कुमार साहू, लायन विकास गुप्ता ,लायन पिंटू बरनवाल, लायन अरुण कुमार साहू ,अशर्फी हॉस्पिटल के संतोष सिंह, प्राकेम फार्मास्यूटिकल के प्रवीण कुमार, अभिजीत कुमार सिंह, मिराज खान सहित लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories