TOP BANNER
Sponsored

लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का उद्द्भेदन, 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को धर दबोचा है. देवप्रेम नाम की कंपनी बनाकर लगभग 2 करोड़ रुपए ठगी कारोबार का योजना बना रहे 5 शातिर ठगों को पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव से गिरफ्तार किया है.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 6, 2021 Feb 6 36 Views
Share

गिरिडीह : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को धर दबोचा है. देवप्रेम नाम की कंपनी बनाकर लगभग 2 करोड़ रुपए ठगी कारोबार का योजना बना रहे 5 शातिर ठगों को पुलिस ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव से गिरफ्तार किया है. शनिवार को बरवाडीह  पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की लाटरी का कारोबार करने वाले पांच शातिर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकसोरिया गांव आए हुए हैं सूचना कि सत्यापन के बाद अहिल्यापुर थाना प्रभारी ने सशस्त्र बल के साथ चिकसोरिया गांव पहुंचे. पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो वाहन पर सवार पांच शातिर ठग भागने लगे, जिन्हें ओवरटेक करके पीछे से पकड़ लिया गया.

 

वाहन की जांच की गई तो वाहन से लॉटरी टिकट, बैनर, नगदी मोबाइल जब्त किया गया. पूछताछ के दौरान दबोचे गए बगोदर थाना क्षेत्र के देवानंद कुमार,मनीष कुमार बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के बढ़ई निवासी बिट्टू कुमार गुप्ता अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरासीमर गांव निवासी सुरेश मंडल,भुवनेश्वर मंडल ने स्वीकार किया कि वे लोग देव प्रेम के नाम से लॉटरी टिकट बेचकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं.उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अहिल्यापुर थाना कांड संख्या 3/2021 दर्ज कर लिया है और सभी पांच गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories