AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की 6 बाइक भी बरामद

गिरिडीह समेत आस पास के क्षेत्रों में बाइक टपाने बाले गिरोह में बिहार के अपराधी भी शामिल हैं. गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह सदस्यों ने यह खुलासा किया है. गिरिडीह पुलिस ने झारखंड के साथ-साथ बिहार में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह समेत आस पास के क्षेत्रों में बाइक टपाने बाले गिरोह में बिहार के अपराधी भी शामिल हैं. गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह सदस्यों ने यह खुलासा किया है. गिरिडीह पुलिस ने झारखंड के साथ-साथ बिहार में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की गईं हैं.

सोमवार को एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि लगातार हो रही बाइक चोरी को लेकर पुलिस लागातार छापेमारी कर रही थी. बेंगाबाद थाना की पुलिस भी अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी. इस बीच गुप्त सूचना पर गांडेय थाना इलाके के फूलजोरी निवासी रजाउल अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए अपराधियों ने बाइक चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं इसकी निशानदेही पर बेंगाबाद के बेलडीह से दो और पुरनी लुप्पी से चार बाइक बरामद की गईं हैं. इस मामले में पुरनी लुप्पी के मो. मुस्तकीम और मो. तबारक को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने में लगी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories