TOP BANNER
Sponsored

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में लगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, सोशलडिस्टेंसिंग का बखूबी हुआ पालन

हजारीबाग में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को भी आवेदन लिए गए। मेगा प्लेसमेंट ड्राइव विभावि के सौजन्य से विभावि के कौटिल्य भवन में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित की गई। कोरोना काल के मद्देनजर मास्क, सैनिटाइजर सहित सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 18, 2020 Dec 18 32 Views
Share

हजारीबाग में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विभिन्न पदों के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को भी आवेदन लिए गए। मेगा प्लेसमेंट ड्राइव विभावि के सौजन्य से विभावि के कौटिल्य भवन में गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित की गई। कोरोना काल के मद्देनजर मास्क, सैनिटाइजर सहित सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी इस बीच पालन करते हुए कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप कार्य निष्पादित किए गए।
बड़ी संख्या मौके पर पहुंचे विद्यार्थियों को आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से गठित बोर्ड ने वाणिज्य, मैनेजमेंट, आईटी, भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनो विज्ञान, लाइब्रेरी साइंस, लाइब्रेरियन के साथ साथ विभिन्न विभागों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर, लैब असिस्टेंट, रिसेप्शनिस्ट, काउंसलर, लाइब्रेरियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित अन्य पदों की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए। इस बीच अभ्यर्थियों से शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि भी ली गई। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय का शुरूआती दौर से ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना अहम उद्देश्यों में शामिल रहा है। इसी के मद्देनज़र योग्य शिक्षकों, शिक्षकेत्तर के नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय की और से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई।

इस कार्य में विभावि प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ एससी शर्मा, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार विजय कुमार, प्लेसमेंट ऑफिसर टीपू सुल्तान, पीआरओ शमीम अहमद, प्राध्यापक अजय कुमार वर्णवाल, डॉ अरविंद कुमार, डॉ रूद्र नारायण, उदय रंजन, शशिकांत रजनिकर, रितिका नारायण, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, शिव जी, पंकज प्रज्ञा, नवीन कुमार पाण्डेय, निलांजना चौधरी, धीरज कुमार, प्रवीण कुमार, गुलशन, ननकु साव, अमित कुमार नदीम हुसैन, कैलाश प्रसाद व रोहित मिंज का अहम योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories