TOP BANNER
Sponsored

सेवा विस्तार करने की मांग, कल से हड़ताल पर रहेंगे कंप्यूटर ऑपरेटर व कनीय अभियंता

गिरिडीह : 14 वें वित्त आयोग कर्मी संघ के बैनर तले गुरुवार को 14 वीं वित्त के कंप्यूटर ऑपरेटरों और कनीय अभियंताओं ने बैठक कर शुक्रवार से हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।संघ द्वारा उपायुक्त को आवेदन भी दिया गया है। बताया गया कि गिरिडीह जिला में 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत 106 (

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 17, 2020 Dec 17 28 Views
Share

गिरिडीह : 14 वें वित्त आयोग कर्मी संघ के बैनर तले गुरुवार को 14 वीं वित्त के कंप्यूटर ऑपरेटरों और कनीय अभियंताओं ने बैठक कर शुक्रवार से हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।संघ द्वारा उपायुक्त को आवेदन भी दिया गया है।

बताया गया कि गिरिडीह जिला में 14 वें वित्त आयोग अंतर्गत 106 ( लेखा लिपिक – सह – कम्प्युटर ऑपरेटर ) एवं 21 कनीय अभियंता ) कार्यरत है। जिनकी सेवा अवधि 31 दिसम्बर 2020 को समाप्त हो रही है । सेवा अवधि के विस्तार के संबंध में मुख्यमंत्री ,ग्रामीण विकास विभाग राज्य मंत्री, सभी विधायक / मंत्री झारखण्ड सरकार को कई बार ज्ञापन सौंपा गया है परन्तु अभी तक हमलोगों की सेवा विस्तार एवं पंचायती राज विभाग में समायोजन के संबंध में किसी भी प्रकार का निर्णय झारखण्ड सरकार के द्वारा नहीं लिया गया है।

कहा कि ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित सभी तकनीकि कार्य हम सभी कर्मियों के द्वारा ही किया जाता है । साथ ही साथ समय – समय पर सरकार के अन्य विभागों के कार्य भी कार्यालय आदेशानुसार हम सबों के द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया जाता रहा। मगर सरकार की इस उदासीनता को देखते हुये 14 वें वित्त आयोग की राज्यसंघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार से सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जब तक सरकार के द्वारा सभी कर्मियों का समायोजन पंचायती राज विभाग में करते हुए सेवा विस्तार नहीं किया जाता है तब तक सभी कर्मी पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे तथा कोई भी विभागीय कार्य को नहीं करेंगें।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories