TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त ने चैताडीह शिशु स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को चैताडीह मातृत्व, प्रसव एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट कॉपरेटिव वार्ड, एमटीसी केंद्र, कुपोषण केंद्र, लेबर रूम, स्त्री व पुरुष वार्ड, आउट डोर, पैथोलॉजी सेंटर, प्रतिरक्षण केंद्र आदि का जायजा लिया तथा कुपोषण केंद्र को ठीक करने, लेबर रूम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 15, 2020 Dec 15 50 Views
Share

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को चैताडीह मातृत्व, प्रसव एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोस्ट कॉपरेटिव वार्ड, एमटीसी केंद्र, कुपोषण केंद्र, लेबर रूम, स्त्री व पुरुष वार्ड, आउट डोर, पैथोलॉजी सेंटर, प्रतिरक्षण केंद्र आदि का जायजा लिया तथा कुपोषण केंद्र को ठीक करने, लेबर रूम एवं आऊट डोर सहित वार्डों व पैथोलजी सेंटर की सफाई पर ध्यान देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कक्षों की साफ सफाई, नियमित रूप से ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव व सैनेटाइज्ड करने का निदेश दिया तथा स्वास्थ्य केंद्र में कर्मियों को कार्यालय ससमय आने हेतु निदेशित किया।

 

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि आमजनों व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस हेतु सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही है ताकि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाया जा सके। इसके अलावा उपायुक्त ने चैताडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे मरम्मती कार्य प्रगति एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य प्रगति पर है उन्हें अविलंब पूर्ण करने तथा मरम्मती कार्य एवं अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

इसके साथ ही चैताडीह स्वास्थ्य केंद्र परिसर अंतर्गत पेवर ब्लॉक, टाइल्स व अन्य गतिविधियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश देते हुए उपायुक्त ने बिजली, पानी, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि चैताडीह  स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शौचालय, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को सुदृढ़ रखें।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories