TOP BANNER
Sponsored

अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग ने मारा छापा, 4 धंधेबाज गिरफ्तार

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार को लेकर उत्पाद विभाग ने जिले के 4 अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत एसआई मो. गुफरान ने बताया कि गुप्त सूचना पर उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मुफ्फसिल थाना

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 14, 2020 Dec 14 57 Views
Share

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार को लेकर उत्पाद विभाग ने जिले के 4 अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत एसआई मो. गुफरान ने बताया कि गुप्त सूचना पर उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

इस दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोवाड़ मोड़ स्थित होटल में छापेमारी कर 15 लीटर अवैध चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया और संचालक श्यामदेव राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं मोड़ स्थित ही एक और होटल से 17 लीटर महुआ शराब बरामद कर राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम ने बारागढ़ा खुर्द में छापेमारी कर 30 लीटर महुआ शराब बरामद कर मुकेश टुडू को गिरफ्तार किया। वहीं लेदा में 15 लीटर शराब बरामद कर सनोज साव को गिरफ्तार किया है। बताया कि उत्पाद अधिनियम की धारा 47/ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में एसआई मो गुफरान , एएसआई निजाम खान, होमगार्ड जवान अजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories