AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मास्क लगाकर और हेलमेट पहनकर ही चलाये दोपहिया : एसडीपीओ

गिरिडीह : सिहोडीह कॉलेज मोड़ के समीप शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह वहां उपस्थित थे।इस दौरान उन्होंने सभी को बिना हेलमेट और बगैर मास्क पहने दोपहिया नहीं चलाने की बात कही। वहीं बगैर मास्क और हेलमेट दोपहिया चलाने वालों को हिदायत भी दिया। इसके साथ ही कईयों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सिहोडीह कॉलेज मोड़ के समीप शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह वहां उपस्थित थे।इस दौरान उन्होंने सभी को बिना हेलमेट और बगैर मास्क पहने दोपहिया नहीं चलाने की बात कही। वहीं बगैर मास्क और हेलमेट दोपहिया चलाने वालों को हिदायत भी दिया। इसके साथ ही कईयों के बीच मास्क का भी वितरण किया।

एसडीपीओ ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। लोग सुरक्षा के साथ वाहन चलाएं। अभियान के दौरान एएसआई प्रमोद प्रसाद व आइरवी 9 के जवान भी शामिल थे।

इधर, जमुआ थानांतर्गत श्यामसिंह नावाडीह में भी शनिवार शाम को जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में सघन वाहन जाँच अभियान चला कर वाहन व चालक से सम्बंधित सभी कागजात,हेलमेट,तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चालक का जांच करते हुए यातायात के निर्धारित नियमों का अनुपालन करने की हिदायत दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा है। यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाने से दुर्घटना व अपराध नियंत्रित होता है। वाहन चालक आवश्यक कागजात लेकर चले। मौके पर ए एस आई संजय कुमार समेत अन्य जवान उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories