TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय ई-लोक अदालत का हुआ आयोजन, कई वादों का हुआ निष्पादन

गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर में ई राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय कुमारी रंजना अस्थाना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह संदीप कुमार बर्तन एवं सचिव जिला

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 12, 2020 Dec 12 37 Views
Share

गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर में ई राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय कुमारी रंजना अस्थाना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह संदीप कुमार बर्तन एवं सचिव जिला अधिवक्ता संघ के चुन्नुकांत द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विभिन्न तरह के वादों के निष्पादन के लिए नौ अलग-अलग पीठों का गठन किया गया है जहां सभी प्रकार के अपने वादों का निष्पादन करा सकेंगे। राष्ट्रीय लोकअदालत में पक्षकारों की सहूलियत के लिए सामाजिक दूरी बनाते हुए बैंक बिजली-पानी टेलीफोन परिवारिक उत्पाद फॉरेस्ट आदि मामलों का निष्पादन सुनियोजित ढंग से कराया गया। कुल 545 मामले हुए जिनमें से न्यायालय में लंबित 289 मामलों तथा बैंक वाद से संबंधित 256 मामले मामलों का निष्पादन इस ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष बीना मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 रुपी वैश्विक महामारी को देखते हुए ई राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों के लिए न्यायालय में चल रही वादों के निष्पादन का सुगम रास्ता है।

MIDDLE
Sponsored

इस लोक अदालत को सफल बनाने में गिरिडीह न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी गण विभिन्न विभागों के पदाधिकारी गण सभी न्यायालय कर्मी अन्य विभागों के कर्मी विद्वान अधिवक्ता गण पुलिस प्रशासन पारा लीगल वॉलिंटियर्स तथा आमजनों एवं पक्षकारों की अहम भूमिका रही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories