TOP BANNER
Sponsored

एन पी एस के विरोध में मनाया काला दिवस, काला बिल्ला लगा कर जताया विरोध

गिरिडीह : पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले झारखण्ड राज्य कार्यकारणी समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को  राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ गिरिडीह जिला में भी एन पी एस के विरोध में काला दिवस मनाया गया। जिले के सभी विभागों के सभी कर्मचारियों,पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग करते

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 1, 2020 Dec 1 19 Views
Share

गिरिडीह : पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले झारखण्ड राज्य कार्यकारणी समिति के निर्देशानुसार मंगलवार को  राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ गिरिडीह जिला में भी एन पी एस के विरोध में काला दिवस मनाया गया।

जिले के सभी विभागों के सभी कर्मचारियों,पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुरानी पेंशन लागू करने की मांग करते हुए,नई पेंशन प्रणाली एन पी एस का विरोध काला बिल्ला लगा कर किया।सभी कर्मी अपने-अपने कार्य स्थल,कार्यालय,विद्यालय आदि में उपस्थित रहकर एन पी एस का विरोध किया।

बताया गया कि जिन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलने वाली है उन कर्मचारियों ने भी आंदोलन में हमारा बढ़-चढ़कर साथ दिया। विरोध कार्यक्रम के बाद राज्य के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त महोदय एवं विभिन्न प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से प्रेषित किया गया।

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम में जिला संयोजक इम्तियाज अहमद के अलावा जिला संरक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, महिला प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय प्रभारी शम्मा परवीन आदि ने मुख्य रूप से बढ़-चढ़कर कर भाग लिया, इसके अतिरिक्त जिले के सभी कर्मचारी संगठनों ने पदाधिकारियों,सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड संयोजक, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष आदि का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories