AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

न्याय रथ मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार दिनांक 1 दिसंबर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक गिरिडीह न्याय मंडल में न्याय रथ मोबाइल वेन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, वीणा मिश्रा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, आरक्षी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : झालसा रांची के निर्देशानुसार दिनांक 1 दिसंबर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक गिरिडीह न्याय मंडल में न्याय रथ मोबाइल वेन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह, वीणा मिश्रा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, आरक्षी अधीक्षक अमित रेणु, सिविल सर्जन सिद्धार्थ सान्याल एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नुकांत के द्वारा चलंत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यकम सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ.सुदेश कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी सामाजिक दूरी एवं कोविड-19 के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए उपस्थित हुए।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा गिरिडीह के सभी प्रखंडों में तिथि वार वाहन को भेजने का आदेश निर्गत किया गया है। साथ ही सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों तथा श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को इस संबंध में सूचना प्रेषित की जा चुकी है।

 

कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह संदीप कुमार बर्तम ने बताया कि कोविड-19 के इस वैश्विक संकट काल में झालसा, रांची एवं नालसा, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आमजनों, प्रवासी मजदूरों एवं काराधीन बंदियों के परिवारों के लिए संचालित तीन प्रमुख योजनाएं 1. प्रोजेक्ट मानवता 2. प्रोजेक्ट श्रमेव वंदते एवं 3. प्रोजेक्ट कर्तव्य काफी मददगार साबित हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए माननीय झालसा, रांची ने इन योजनाओं का लाभ इस कोविड-19 संक्रमण काल में जन-जन तक पहुंचे इसके लिए जागरूकता फैलाने हेतु इस जिले में 15 दिनों के लिए न्याय रथ चलंत वाहन का संचालन किया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories