TOP BANNER
Sponsored

अवैध रूप से बालू उठाव पर प्रशासनिक कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर जब्त

गिरिडीह : अवैध बालू उठाव के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। शनिवार को उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, डीएमओ सतीश नायक, एसडीपीओ अनिल सिंह ने सदलबल के साथ विभिन्न बालू घाटों में छापा मारा। प्रशासनिक टीम ने अरगाघाट, गरहाटांड़, झरियागादी, मंगरोडीह समेत अन्य नदी घाटों में छापेमारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 28, 2020 Nov 28 59 Views
Share

गिरिडीह : अवैध बालू उठाव के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाकर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। शनिवार को उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, डीएमओ सतीश नायक, एसडीपीओ अनिल सिंह ने सदलबल के साथ विभिन्न बालू घाटों में छापा मारा। प्रशासनिक टीम ने अरगाघाट, गरहाटांड़, झरियागादी, मंगरोडीह समेत अन्य नदी घाटों में छापेमारी की।

छापेमारी में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गरहाटांड़ रेलवे पुल के पास से अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे 5 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।

एसडीपीओ अनिल सिंह ने कहा कि अवैध रूप से बालू उठाव से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। सूचना पर कार्रवाई कर ट्रैक्टर जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस को देख मौके से सभी फरार हो गए। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored

गौरतलब है कि सोमवार को भी पुलिस ने छापेमारी कर 9 ट्रैक्टर को जब्त किया था। इसके बावजूद भी धंधेबाज फिर से बालू उठाव में लगे हुए थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories