AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ज़िला साउंड एसोसिएशन की हुई अनुमंडल स्तरीय बैठक, निर्देशों की दी गई जानकारी

गिरिडीह : ज़िला साउंड एसोसिएशन की अनुमंडल स्तरीय एक बैठक गुरुवार को अरगाघाट स्थित श्रम कल्याण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश सिंह और संचालन ज़िला प्रवक्ता मोइन चाँद ने किया। बैठक में यूनियन सदस्यों  ने साउंड सिस्टम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के विषय मे सभी को बिंदुवार तरीके से


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : ज़िला साउंड एसोसिएशन की अनुमंडल स्तरीय एक बैठक गुरुवार को अरगाघाट स्थित श्रम कल्याण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश सिंह और संचालन ज़िला प्रवक्ता मोइन चाँद ने किया। बैठक में यूनियन सदस्यों  ने साउंड सिस्टम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के विषय मे सभी को बिंदुवार तरीके से बताया।

कहा किसी भी हाल में रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि यंत्र का प्रयोग सड़कों पर नहीं किया जाय,मंदिर-मस्जिद अस्पताल से 100 गज की दूरी तक साउंड का प्रयोग नहीं करें। शादी समारोह में समय का विशेष ध्यान रखें। 10 बजे के बाद जयमाला में हल्का ध्वनि में जरूरत पड़ने पर बजाये उसके बाद बन्द कर दें। भक्ति जागरण या जलसा जैसे आयोजन में अनुमति लेकर ही रात्रि 10 बजे के बाद प्रयोग करें।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने कहा 1800 से अधिक साउंड ऑनर का समूह है हमारे साथ जिसके अधीन लगभग 12-13 हजार लोगों को रोजगार मिलता है।कहा राज्य सरकार इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहित करने का काम करे, ताकि इससे और लोगों को रोजगार मिल सके। जल्द ही जिला स्तरीय आवाज उठा कर इसकी मांग की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

नए लोग संगठन के कानून को गंभीरता से लें

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेश सिंह ने कहा साउंड सिस्टम के क्षेत्र में जो लोग भी नए आएं है वो संगठन के कानून को गंभीरता से लें और आपसी तालमेल बना कर रोजगार करें किसी भी प्रकार का दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा। ज़िला प्रवक्ता चांद ने कहा संगठन में कोष को बढ़ाने के लिए प्रखंड क्षेत्र मजबूती से काम करे ताकि किसी विशेष परिस्थिति में उसका सदुपयोग किया जा सका जैसा लॉकडाउन के दौरान मानव सेवा करते हुए 13-14 सौ लोगों  को राशन वितरण किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव,कोषाध्यक्ष संजय सिंह, रवि राम, संगठन मंत्री नरेश राय, सुरेश सिंह बेंगाबाद प्रखंड मुश्ताक आलम, कोषाध्यक्ष गोपी यादव, सचिव मनोज मंडल, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष विनोद दास, बहादुर पंडित, बसंत प्रसाद वर्मा, गिरिडीह से जगदीश दास, कय्यूम अंसारी, कुंदन, तुलसी मारिक, दिनेश राणा के अलावे 100 से अधिक लोग उपस्थित हुए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories