TOP BANNER
Sponsored

ई-लोक अदालत का सफल आयोजन कराए जाने को लेकर हुई बैठक

गिरिडीह : झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह वीणा मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 28 नवंबर को होने वाले मासिक ई- लोक अदालत एवं 12 दिसंबर को होने वाले ई- राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु गिरिडीह जिले के विभिन्न विभागों के साथ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 26, 2020 Nov 26 58 Views
Share

गिरिडीह : झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह वीणा मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी 28 नवंबर को होने वाले मासिक ई- लोक अदालत एवं 12 दिसंबर को होने वाले ई- राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु गिरिडीह जिले के विभिन्न विभागों के साथ बैठक की गई।

बैठक में वन विभाग, बिजली विभाग, श्रम विभाग, माप तौल विभाग, टेलीफोन विभाग तथा गिरिडीह जिले में स्थित विभिन्न बैंकों के बैंक मैनेजर एवं इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहित इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ताओं एवं दावा कर्ताओं के अधिवक्ताओं ने गूगल मीट एप के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में इन विभागों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करने तथा पक्षकारों को इसकी सूचना अपने स्तर से प्रदान करने तथा इन दोनों लोक अदालतों में अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने विभागों के मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के संदीप कुमार बर्तम ने आमजनों, पक्षकारों, विद्वान अधिवक्ताओं से अपील किया कि कोविड-19 के इस संक्रमण काल में नालसा, नई दिल्ली तथा झालसा, रांची के निर्देश पर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने मामलों का निष्पादन करा कर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories