AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिल्ली की भाजपा नेत्री पहुंची गिरिडीह, मोंगिया ग्रुप के प्रशिक्षण केंद्र को सराहा

गिरिडीह : मोंगिया ग्रुप के बरमसिया स्थित अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्र में रविवार को अचानक दिल्ली कि भाजपा नेत्री श्वेता सिन्हा पहुँची और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से मुलाकात की। मौके पर महिलाओं ने श्रीमती सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें हस्त निर्मित अगरबत्ती को बुके के शेप में प्रदान किया।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मोंगिया ग्रुप के बरमसिया स्थित अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्र में रविवार को अचानक दिल्ली कि भाजपा नेत्री श्वेता सिन्हा पहुँची और प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से मुलाकात की। मौके पर महिलाओं ने श्रीमती सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें हस्त निर्मित अगरबत्ती को बुके के शेप में प्रदान किया। महिला नेत्री के साथ उनके पति चंदन सिन्हा भी मौजूद थे। इस दौरान श्रीमती सिन्हा ने बारी-बारी से सभी महिलाओं से मिलकर उनका हालचाल लिया और महिलाओं को कंबल और मिठाई का पैकेट देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। बताया गया कि श्रीमती सिन्हा मूल रूप से गिरिडीह के प्रोफेसर कॉलोनी की निवासी है और पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रहती हैं।

योजना को गति देने के लिए डॉ गुणवंत को दी बधाई

बताया गया कि भाजपा दिल्ली प्रदेश के सोशल मीडिया सेल से इनका जुड़ाव है और यह दिल्ली में सोशल मीडिया पर एक फायर ब्रांड नेत्री के रूप में जानी जाती हैं।इस बाबत श्वेता ने कहां की छठ के मौके पर वह अपने घर आई हुई थी। यहां पहुंचने पर इन्हें पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी आत्मनिर्भर भारत योजना को गिरिडीह में मोंगिया ग्रुप के द्वारा गति दी जा रही है। इसको लेकर श्वेता ने सबसे पहले मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि केंद्र सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना को गति देने के लिए डॉ गुणवंत बधाई के पात्र हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन का यह प्रयास अनुकरणीय

श्वेता ने महिलाओं को शुभकामना देते हुए इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर श्वेता ने कहा कि गिरिडीह जैसे छोटे शहरों में महिलाओं को कम अवसर मिल पाता है।ऐसे में मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन का यह प्रयास निश्चित रूप से अनुकरणीय है और अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी ऐसी योजनाओं में बढ़ चढ़कर आगे आने की दरकार है।

ये थे मौजूद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस मौके पर प्रोजेक्ट हेड अभिषेक सहाय, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर प्रतीक्षा शर्मा, टीम लीडर मुन्नी देवी, ट्रेनर दिव्या सिन्हा,अंकिता कुमारी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories