TOP BANNER
Sponsored

पोषण सखी संघ की हुई बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर की गई चर्चा

गिरिडीह : झारखंड राज्य अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण परामर्शी (पोषण-सखी) कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को झंडा मैदान में पोषण सखी की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्षा सोनी कुमारी यादव ने किया। जबकि मौके पर महासंघ के अशोक कुमार सिंह नयन समेत गोड्डा, दुमका, धनबाद, चतरा, कोडरमा की पोषण

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 8, 2020 Nov 8 61 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड राज्य अतिरिक्त आंगनबाड़ी सेविका सह पोषण परामर्शी (पोषण-सखी) कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को झंडा मैदान में पोषण सखी की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्षा सोनी कुमारी यादव ने किया। जबकि मौके पर महासंघ के अशोक कुमार सिंह नयन समेत गोड्डा, दुमका, धनबाद, चतरा, कोडरमा की पोषण सखियों ने भाग लिया। बैठक में आठ बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

मौके पर संघ की प्रदेश अध्यक्षा सोनी कुमारी यादव ने कहा कि पोषण सखी 4 साल से काम कर रही है। मगर उनका वेतन मात्र तीन हजार रुपया है। इतने दिनों से काम करने के बावजूद सरकार द्वारा वेतन बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। वहीं अन्य सुविधाओं से भी पोषण सखियों को वंचित रखा गया है। कहा कि आंगनबाड़ी में सेविका, सहायिका और पोषण सखी मिलकर काम करती है। मगर सेविका को छह हजार, सहायिका को साढ़े तीन हजार और पोषण सखी को 3 हजार वेतन दिया जा रहा है।

कहा कि सरकार पोषण सखी पर ध्यान दें। अध्यक्षा ने पोषण सखी का वेतन बढ़ाने, ड्रेस कोड लागू करने और बीमा कराए जाने की मांग की।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories