TOP BANNER
Sponsored

सीटीओ दिलाने के बजाय मारा जा रहा मजदूरों का हक, झा को म यू का धरना जारी

गिरिडीह : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले असंगठित मजदूर संघ और ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन का धरना ओपन कास्ट कांटा घर के समक्ष किया गया। मौके पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेज लाल मंडल ने कहा कि सीसीएल प्रबंधक के द्वारा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 6, 2020 Nov 6 36 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले असंगठित मजदूर संघ और ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन का धरना ओपन कास्ट कांटा घर के समक्ष किया गया।

मौके पर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेज लाल मंडल ने कहा कि सीसीएल प्रबंधक के द्वारा ओपन ओपनकास्ट मेंस से उत्पादित कोयला को सड़क मार्ग से मैथन पावर लिमिटेड को भेजने की तैयारी है जिसे हाइवा और पेलोडर के माध्यम से लोड करा कर भेजा जाना है जबकि स्थानीय स्तर पर हजारों की संख्या में मजदूर इस कोलियरी पर आश्रित है। जिसमें सैकड़ों की संख्या विस्थापितों की है। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन इसका विरोध करती है। कहा कि कोयला भेजना ही है तो स्थानीय ट्रक द्वारा मजदूरों से लोड करवा कर भेजें अगर प्रबंधन इस मुद्दे पर तैयार है तो हम सहयोग करेंगे अन्यथा हम आंदोलन के लिए बाध्य हैं। किसी भी सूरत में यहां से एक भी कोयला का उठाव नहीं करने देंगे और जो भी कंपनी यहां आएगा उसे खदेड़ कर भगाने का काम करेंगे।

कहा कि सीसीएल प्रबंधक सीटीओ दिलाने के बजाय मजदूरों का हक मारने का काम कर रहा है। पहले से ही कोलियरी बंद होने के कारण कई मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं।

MIDDLE
Sponsored

धरना में तेजलाल मंडल, हरगौरी साव, सीताराम हांसदा, नारायण दास, महादेव मंडल, लखन रवानी, अमरदीप विश्वकर्मा, जानकी यादव, दीपक दास, राशिक बेसरा, सोनाराम टुडू, विजय गिरी समेत अन्य उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories