AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवनिर्मित कुएं में मिला लापता दोनों बच्चों का शव, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका धनवार : थाना क्षेत्र के केंदुआटोला गांव से मंगलवार की दोपहर से गायब दोनों बच्चों का शव गुरुवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। शव घर से 500 मीटर की दूरी स्थित एक नवनिर्मित कुएं में मिला है। घटना की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

धनवार : थाना क्षेत्र के केंदुआटोला गांव से मंगलवार की दोपहर से गायब दोनों बच्चों का शव गुरुवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। शव घर से 500 मीटर की दूरी स्थित एक नवनिर्मित कुएं में मिला है। घटना की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

गौरतलब है कि केंदुआटोला निवासी टेकलाल साव का 9 वर्षीय पुत्र पवन साव और 7 वर्षीय पीयूष कुमार मंगलवार की दोपहर शौच की बात कहकर घर से निकले थे और रहस्यमय ढंग से गायब हो गए थे। काफी ढूंढे जाने पर कोई खोज खबर नहीं लगी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को एसपी अमित रेणु व एसडीपीओ नवीन कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। पुलिस के द्वारा आसपास के कुआं, तालाब में खोज की गई। मगर सुराग नहीं मिल पाया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं गुरुवार की सुबह नवनिर्मित कुएं से दोनों बच्चों का शव मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खोरीमहुआ-सरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ नवीन कुमार, बीडीओ, सीओ समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories