TOP BANNER
Sponsored

डीईओ कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी राजेश

गिरिडीह: जिले के धनवार प्रखंड के नावागढ़ चट्टी निवासी भाजपा नेता सह समाजसेवी राजेश कुमार मंगलवार से डीइओ कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इनका कहना है कि नावागढ़ चट्टी स्थित लाटो नायक उच्च विद्यालय में नियम के विरुद्ध कार्य हो रहा है। बताया कि इस विद्यालय में बीएड, एमएड शिक्षक के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 3, 2020 Nov 3 53 Views
Share

गिरिडीह: जिले के धनवार प्रखंड के नावागढ़ चट्टी निवासी भाजपा नेता सह समाजसेवी राजेश कुमार मंगलवार से डीइओ कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इनका कहना है कि नावागढ़ चट्टी स्थित लाटो नायक उच्च विद्यालय में नियम के विरुद्ध कार्य हो रहा है। बताया कि इस विद्यालय में बीएड, एमएड शिक्षक के पदस्थापित होते हुए सीपी ईडी योग्यताधारी को प्रधानाध्यापक बना कर रखा गया है। वहीं शासी निकाय की समय सीमा खत्म हो जाने के बावजूद इसका पुनर्गठन नहीं किया जा रहा है।

बताया कि पूर्व में भी इस मामले को लेकर उन्होंने अगस्त महीने में धरना दिया था। उस वक्त डीइओ के द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिया गया था। मगर इतने समय बीत जाने के। बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए आज वे दुबारा से अनशन पर बैठे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories